मंगलुरु, तीन अक्टूबर कर्नाटक में मंगलुरु पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक नाइजीरियाई नागरिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में ‘डांसर-कोरियोग्राफर’ किशोर अमन शेट्टी भी संलिप्त हैं।
पुलिस ने बताया कि नाइजीरियाई नागरिक फ्रैंक संडे इबियाबुची (33) और कुलुर निवासी शमीन फर्नांडीज (28) को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। हालांकि, गिरफ्तारी की तारीख नहीं बताई।
उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी शान नवाज (34) को इससे पहले मुंबई से गिरफ्तार किया था।
सूत्रों ने बताया कि इबियाबुची पिछले दो साल से बेंगलुरु में रह रहा है।
यह भी पढ़े | BJP ने जारी की बिहार और कर्नाटक के विधान परिषद उम्मीदवारों की पहली सूची लिस्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट.
उन्होंने बताया कि शेट्टी की संलिप्तता वाले मादक पदार्थ मामले में उसके अलावा सात लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
शहर की अपराध शाखा ने इस मामले में मशहूर टीवी प्रस्तोता (एंकर) अनुश्री से भी पूछताछ की थी क्योंकि एक आरोपी ने खुलासा किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY