देश की खबरें | दिल्ली में पार्किंग विवाद मामले में दो लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणपूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों पर हमला करने के आरोप में एक परिवार के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 22 जुलाई दक्षिणपूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों पर हमला करने के आरोप में एक परिवार के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 जून को अमर कॉलोनी पुलिस थाने को संत नगर के बी-ब्लॉक में विवाद होने की सूचना मिली। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि विवाद इलाके के दो निवासियों के बीच पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था।
अधिकारी के मुताबिक, दलजीत सिंह, उनके बेटे हरजाप सिंह, उनकी पत्नी कुदरत कौर और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को कथित तौर पर तीन लोगों की पिटाई करने के मामले में शामिल पाया गया।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था जिसमें आरोपी तीन पीड़ितों पर हमला करते नजर आ रहे हैं।
एक अधिकारी ने कहा कि इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज की गई और दलजीत और हरजाप को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल तीन महिलाओं की अग्रिम जमानत याचिका दो बार खारिज हो चुकी है, जिसके बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि एक महिला को उच्च न्यायालय से अंतरिम सुरक्षा मिली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2023 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

