देश की खबरें | महाराष्ट्र में चिट फंड घोटाले में दो गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 10 सितंबर महाराष्ट्र पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने कथित तौर पर करोड़ों रुपये के चिट फंड घोटाले में समृद्ध जीवन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के दो निदेशकों को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने कहा कि सीआईडी ​​घोटाले के चार मामलों की जांच कर रही है, जिसमें समृद्ध जीवन फूड्स इंडिया और समृद्ध जीवन मल्टी-को-ऑपरेटिव सोसाइटी शामिल है।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले मुंबई में कंगना रनौत के घर पहुंचे: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सीआईडी ​​के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने मंगलवार को पुणे में दो फरार निदेशकों हृषिकेश कनासे और सुप्रिया कनासे को गिरफ्तार किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों को यहां एक अदालत में पेश किया गया और सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बीजेपी पर हमला, कहा- सुशांत सिंह राजपूत की मौत को बिहार चुनाव के लिए ट्रंप कार्ड बना रही है पार्टी.

समृद्ध जीवन फूड्स इंडिया पर फर्जी योजनाओं में ऊंचे लाभा का वादा करके निवेशकों को धोखा देने का आरोप है।

सीआईडी ​​के अनुसार, कुल घोटाला 3,500 करोड़ रुपये का है और कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक महेश मोतेवार और उनकी पत्नी वैशाली मोतेवार सहित 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मोतेवार, उनकी पत्नी, परिवार के कुछ अन्य सदस्यों और कंपनी के कुछ अधिकारियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)