एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे जिले में 25 लाख रुपये के सोने के बिस्कुटों की चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 25 लाख रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुटों की चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे जिले में 25 लाख रुपये के सोने के बिस्कुटों की चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

ठाणे, 14 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 25 लाख रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुटों की चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पिछले महीने हुई चोरी के मामले में बृहस्पतिवार को आरोपी सुनील निनवा पाटिल (56) को जलगांव जिले के भड़गांव से और उसके साथी रामानंद छोटेलाल यादव (46) को ठाणे से गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों ने कथित तौर पर 26 नवंबर को नालासोपारा (पूर्व) निवासी पीड़ित को निशाना बनाया, जो अपने बैग में 375.18 ग्राम वजनी सोने के बिस्कुट लेकर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि पीड़ित भयंदर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था, तभी आरोपियों ने उसका बैग छीन लिया और ऑटो में सवार होकर भाग गए।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मोबाइल डेटा विश्लेषण के जरिए संदिग्धों का पता लगाया।

उन्होंने बताया कि दोनों के पास से करीब 20.1 लाख रुपये की कीमत के सोने के बिस्कुट बरामद किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2024 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).