देश की खबरें | खालिस्तानी कार्यकर्ताओं, गैंगस्टरों को अवैध हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पंजाब, राजस्थान, झारखंड और राष्ट्रीय राजधानी में खालिस्तानी कार्यकर्ताओं और गैंगस्टरों को कथित तौर पर अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पंजाब, राजस्थान, झारखंड और राष्ट्रीय राजधानी में खालिस्तानी कार्यकर्ताओं और गैंगस्टरों को कथित तौर पर अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उनके पास से कुल 18 अवैध पिस्तौल और 60 कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के रहने वाले राजेंद्र सिंह बरनाला (22) और बबलू सिंह (30) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खालिस्तानी कार्यकर्ता मध्य प्रदेश के अवैध हथियार आपूर्तिकर्ताओं के संपर्क में हैं।

पुलिस ने बताया कि यह पाया गया कि अवैध हथियार आपूर्तिकर्ता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय थे और कट्टरपंथी खालिस्तानी समूह और गैंगस्टर भी इन प्लेटफार्मों का उपयोग करके उनसे हथियार खरीद रहे थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि बरनाला रोहिणी के कराला-बरवाला रोड पर अपने सहयोगी के साथ अपने संपर्कों को अवैध हथियार आपूर्ति करने आएगा।

अधिकारी ने बताया कि जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ लिया गया। उनके पास से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू