एजेंसी न्यूज

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर को जबरन वसूली के लिए अश्लील वीडियो कॉल करने के आरोप में दो गिरफ्तार

मध्य प्रदेश पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को वीडियो कॉल कर अश्लील क्लिप साझा करने और जबरन वसूली की धमकी देने के आरोप में भरतपुर जिले (राजस्थान) के एक गांव से दो भाइयों को गिरफ्तार किया है.

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर को जबरन वसूली के लिए अश्लील वीडियो कॉल करने के आरोप में दो गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

भोपाल, 15 फरवरी : मध्य प्रदेश पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को वीडियो कॉल कर अश्लील क्लिप साझा करने और जबरन वसूली की धमकी देने के आरोप में भरतपुर जिले (राजस्थान) के एक गांव से दो भाइयों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी, साइबर सेल) अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों - वारिस खान (23) और रबीन खान (21) ने पिछले हफ्ते भोपाल की सांसद ठाकुर को फोन किया और एक अश्लील वीडियो क्लिप चलाया.

डीसीपी ने शिकायत के हवाले से कहा कि फोन पर अश्लील वीडियो देखते ही ठाकुर ने फोन काट दिया. बाद में, आरोपियों ने ठाकुर के मोबाइल फोन पर कथित तौर पर एक अश्लील वीडियो भेजा और सांसद से पैसों की मांग की, साथ ही अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी. पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. आरोपियों के मोबाइल फोन की लोकेशन पड़ोसी राज्य राजस्थान के भरतपुर में मिलने के बाद पुलिस दल को वहां भेजा गया. यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह तक वहां रहने के बाद पुलिस दल ने दोनों आरोपियों को भरतपुर जिले के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोगों को फोन करते थे और मौज मस्ती के लिए उन्हें ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठते थे. उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को भोपाल लाया जा रहा है. यहां उनसे पूछताछ के बाद और भी जानकारी सामने आ सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2022 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).