देश की खबरें | बंद हो चुकी बीमा पॉलिसी के नाम पर ढाई करोड़ की ठगी में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंद हो चुकी जीवन बीमा पॉलिसी का पूरा पैसा वापस दिलाने के नाम पर लगभग ढाई करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में हरियाणा पुलिस ने दिल्ली से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

फरीदाबाद, 19 दिसंबर बंद हो चुकी जीवन बीमा पॉलिसी का पूरा पैसा वापस दिलाने के नाम पर लगभग ढाई करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में हरियाणा पुलिस ने दिल्ली से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के ज्योति नगर के अनिमेष (30) और अभिषेक (32) के रूप में हुई है। उनके मुताबिक अभिषेक बी.कॉम तथा आरोपी अनिमेष 10वीं पास है तथा दोनों बीमा अभिकर्ता हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों ने जीवन बीमा लोकपाल का अधिकारी होने का दावा करते हुए फरीदाबाद के सत्यपाल से संपर्क किया और उनसे उनकी पॉलिसियों के बारे शिकायत प्राप्त होने बात की कही।

पुलिस के अनुसार आरोपियों से सत्यपाल से कहा कि कोरोना काल के दौरान किश्त नहीं जमा करने के कारण उनकी जो जीवन बीमा पॉलिसियां बंद हो गयी हैं, वे उनपर पूरा धन परिपक्वता के समय से पहले दिलवा देंगे।

प्रवक्ता के मुताबिक आरोपियों ने परिपक्वता के नाम विभिन्न करों का झांसा देकर सत्यपाल से करीब 2,48,68,632 रुपये ठग लिये। उसके बाद सत्यपाल ने साइबर सैन्ट्रल में शिकायत दर्ज करायी।

प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस ने दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर पूछताछ की और उनसे वारदात में प्रयोग 23 मोबाइल एवं 96 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\