महाराष्ट्र में करोड़ों रुपये कीमत के हुक्का का सामान जमा करने के आरोप में दो गिरफ्तार

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में शुक्रवार को हुक्का पार्लर में इस्तेमाल होने वाले सामान को जमा और बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। यहां पर ये सामान प्रतिबंधित हैं।

गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

ठाणे, नौ अक्टूबर. महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में शुक्रवार को हुक्का पार्लर में इस्तेमाल होने वाले सामान को जमा और बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. यहां पर ये सामान प्रतिबंधित हैं. भिवंडी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भिवंडी के गोदाम पर छापा मारा और हुक्का पार्लर में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने परिसर से सुगंधित तम्बाकू, हुक्का और अन्य सामान बरामद किया जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है. यह भी-कोरोना संकट: मुंबई से सटे ठाणे में चल रही अवैध हुक्का और शराब पार्टी पर पुलिस का छापा, देखें वीडियो

उन्होंने बताया कि गोदाम के प्रबंधक इरफान मोहम्मद अमीन सिद्दीकी (42) और कर्मचारी फैजल रइस खान (31) को सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि नापोली पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका