एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिसमें भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 27 नवंबर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिसमें भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने सीमा पार से बिना उकसावे के की जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

यह भी पढ़े | UP में रिश्तों का खून, शक के चलते पति ने पत्नी और बच्चे की हत्या, ईंट से मुंह कुचला.

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, “पाकिस्तानी सेना ने आज जिला राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।”

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमैन सुखबीर सिंह गंभीर रुप से जख्मी हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े | ओडिशा: भ्रष्टाचार निरोधी दल ने IFS अधिकारी के कब्जे से 60 लाख रुपये नकद, सोने के गहने बरामद.

अधिकारी ने कहा कि राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

बृहस्पतिवार को पुंछ जिले के किरनी और कस्बा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में सूबेदार स्वतंत्र सिंह की मौत हो गई थी और एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2020 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).