विदेश की खबरें | दो सूजन रोधी दवा कोरोना वायरस को प्रतिकृति बनाने से रोक सकती हैं : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अनुसंधानकर्ताओं ने एक अध्ययन में कहा है कि दो सूजन रोधी दवाएं उस एंजाइम पर अंकुश लगा सकती हैं जिसकी वजह से कोरोना वायरस शरीर में जाने के बाद अपना प्रजनन करता है या अपनी प्रतिकृति तैयार करता है। इनमें से एक दवा मानव को और एक दवा पशुओं को दी जाती है।

लंदन, 28 मई अनुसंधानकर्ताओं ने एक अध्ययन में कहा है कि दो सूजन रोधी दवाएं उस एंजाइम पर अंकुश लगा सकती हैं जिसकी वजह से कोरोना वायरस शरीर में जाने के बाद अपना प्रजनन करता है या अपनी प्रतिकृति तैयार करता है। इनमें से एक दवा मानव को और एक दवा पशुओं को दी जाती है।

‘इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मॉलिक्यूलर साइंसेज’ में प्रकाशित अध्ययन रिपोर्ट में विभिन्न दवा एजेंसियों द्वारा मानव और पशुओं के लिए सुझाई गईं 6,466 दवाओं का अध्ययन करने के लिए कंप्यूटर तकनीकों का सहारा लिया गया।

यह भी पढ़े | New Zealand Christchurch Attack: कोरोना महामारी के कारण न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले के आरोपियों की टली सजा.

स्पेन स्थित यूनिवर्सिटैट रोविरा के अनुसंधानकर्ताओं ने यह अध्ययन किया कि क्या इन दवाओं का इस्तेमाल वायरस के ‘एम-प्रो’ नाम के उस एंजाइम पर अंकुश लगा सकता है जो प्रतिकृति बनाने में इस घातक विषाणु की मदद करता है।

उन्होंने पाया कि मानव और पशुओं को दी जाने वाली सूजन रोधी दवाएं-‘कारप्रोफेन’ और ‘सेलेकोक्सिब’ विषाणु प्रतिकृति बनाने में कोरोना वायरस की मदद करने वाले एंजाइम को अवरुद्ध कर सकती हैं।

यह भी पढ़े | Fact Check about Crows Attack At Supermarket in Saudi: क्या सऊदी में सुपरमार्केट पर कौओं का हमला दुनिया के अंत की है शुरुआत? जानें इस दावे के साथ वायरल हुए वीडियो का सच.

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि यह खोज टीका बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है जिससे कोविड-19 का अंत हो सकता है।

उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के समन्वय से हुए कुछ अन्य परीक्षण भी विषाणु रोधी ‘लोपिनाविर’ और ‘रिटोनाविर’ जैसी दवाओं के माध्यम से ‘एम-प्रो’ एंजाइम पर अंकुश लगाने पर ही केंद्रित हैं।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि 6,466 दवाओं में से सात दवा ऐसी हैं जो एम-प्रो पर अंकुश लगा सकती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान