देश की खबरें | गुटमाला पुलिस चौकी के बाहर हथगोला फेंकने के मामले में अमेरिका के आतंकवादी के दो साथी पकड़े गये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने अमृतसर में गुमटाला पुलिस चौकी के बाहर ग्रेनेड फेंकने की घटना में कथित रूप से शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
चंडीगढ़, 28 जनवरी पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने अमृतसर में गुमटाला पुलिस चौकी के बाहर ग्रेनेड फेंकने की घटना में कथित रूप से शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि बग्गा सिंह और पुष्करन सिंह को गिरफ्तार किया गया है जो अमेरिका स्थित आतंकवादी हैप्पी पासिया के गुर्गे हैं।
उसने बताया कि दोनों के पास से एक हथगोला और दो पिस्तौल बरामद की गयी हैं।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ खुफिया सूचना के आधार पर चलाये गये एक अभियान में राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (अमृतसर) ने एक नार्को-आतंकवादी टोली का भंडाफोड़ किया तथा दो गुर्गों-- बग्गा सिंह और पुष्करन सिंह उर्फ सागर को गिरफ्तार किया, जो अमेरिका में रह रहे आतंकवादी हैप्पी पासिया और सरवन भोला तस्कर के सहयोगी हैं। बग्गा सिरसा का और पुष्करन अमृतसर ग्रामीण का निवासी है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘ ये दोनों नौ जनवरी 2025 को अमृतसर में गुमटाला पुलिस चौकी पर किये गेय ग्रेनेड हमले में शामिल थे।’’
पुलिस महानिदेशक ने कहा, ‘‘ प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बग्गा सिंह हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार किए गए सरवन भोला का रिश्तेदार है। सरवन भोला तस्कर रंजीत सिंह उर्फ चीता का भाई है जो वर्तमान में 532 किलोग्राम हेरोइन मामले में बठिंडा जेल में बंद है।’’
नौ जनवरी को अमृतसर जिले में गुटमाला पुलिस चौकी के बाहर बहुत तेज आवाज सुनाई थी।
पुलिस ने तब किसी धमाके से इनकार किया था और दावा किया था कि यह कार रेडियेटर में हुए धमाके की आवाज थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

