एजेंसी न्यूज

ओमान और कुवैत से 362 भारतीयों को लेकर केरल पहुंचे दो विमान

ये यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमानों से यहां पहुंचे।

ओमान और कुवैत से 362 भारतीयों को लेकर केरल पहुंचे दो विमान
जमात

कोच्चि, नौ मई ओमान और कुवैत में फंसे 362 भारतीयों को लेकर दो विमान शनिवार रात यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे। भारत अपने ‘वंदे भारत अभियान’ के तहत कोविड-19 लॉकडाउन के कारण विभिन्न देशों में फंसे अपने नागरिकों को वापस ला रहा है।

ये यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमानों से यहां पहुंचे।

इन यात्रियों में आठ नवजात शामिल हैं।

कोचीन अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

इन यात्रियों को विशेष टैक्सियों और केएसआरटीसी बसों के द्वारा उनके गंतव्य तक पहुंचाने से पहले हवाईअड्डे पर ही उनकी कोविड-19 संबंधी जांच होगी।

सूत्रों ने बताया कि दोहा से 177 यात्रियों को लेकर एक विमान के रविवार तड़के यहां पहुंचने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 12:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).