देश की खबरें | पंजाब के एक निजी बैंक में लूट के दो अभियुक्त मथुरा में गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के एक निजी बैंक की शाखा में 30 मई को 36 लाख रुपये की नकदी व बैंककर्मियों के मोबाइल फोन लूटने की घटना में शामिल दो लुटेरों को बुधवार को मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मथुरा, 11 जून पंजाब के एक निजी बैंक की शाखा में 30 मई को 36 लाख रुपये की नकदी व बैंककर्मियों के मोबाइल फोन लूटने की घटना में शामिल दो लुटेरों को बुधवार को मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि पंजाब पुलिस की सूचना पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते गोविंद नगर थाना क्षेत्र से नवजोत सिंह और जोरावर सिंह नामक दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से लूटी गई नकदी में से दो लाख 20 हजार रुपये और मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। पंजाब पुलिस दोनों अभियुक्तों को अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल कर पंजाब ले गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुमार ने बताया कि पंजाब के कपूरथला के रिहानाजटा स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा से तीन नकाबपोश लुटेरे बैंक कर्मियों को बंधक बना कर 36 लाख रुपये की नकदी और बैंककर्मियों के मोबाइल फोन लूट ले गए थे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके बारे में पंजाब पुलिस को खबर मिली थी कि धार्मिक स्थल होने के नाते लुटेरे मथुरा में कहीं छुपे हैं। इस पर उन्होंने मथुरा पुलिस की मदद लेकर वांछित अभियुक्तों में से दो को गिरफ्तार कर लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2025 11:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

