एजेंसी न्यूज

भारतीय रिजर्व बटालियन के दो जवानों पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

मिजोरम के पुलिस उप महानिरीक्षक (उत्तरी क्षेत्र) ललबियाकथांगा खियांग्टे के मुताबिक, पश्चिमी मिजोरम के मामित जिले की जोमुंत्लंग सीमा पर शनिवार को पहरा दे रहे दो जवानों पर करीब 100 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया।

भारतीय रिजर्व बटालियन के दो जवानों पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार
जमात

आइजोल, 20 अप्रैल मिजोरम-त्रिपुरा सीमा पर भारतीय रिजर्व बटालियन के दो जवानों पर कथित तौर पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि गिरफ्त में आया एक अन्य आरोपी फरार हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मिजोरम के पुलिस उप महानिरीक्षक (उत्तरी क्षेत्र) ललबियाकथांगा खियांग्टे के मुताबिक, पश्चिमी मिजोरम के मामित जिले की जोमुंत्लंग सीमा पर शनिवार को पहरा दे रहे दो जवानों पर करीब 100 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया।

पुलिस ने कहा कि अंतर-राज्यीय सीमा की पहरेदारी करने के लिए गठित ग्रामीण स्तर के कार्यबल से जुडे़ दो त्रिपुरा और दो मिजोरम के कार्यकर्ता ताश खेल रहे थे। जवानों ने उनसे ऐसा नहीं करके निगरानी करने को कहा तो इस पर विवाद हो गया।

उन्होंने कहा कि वे लोग त्रिपुरा के गांव की तरफ से अपने साथियों को बुला लाए और जवानों की पिटाई कर दी।

खियांग्टे ने कहा कि त्रिपुरा पुलिस ने इस मामले में रविवार को तीन आरोपियों सांतिलाल चकमा, बिमल चकमा और मोहनलाल चकमा को गिरफ्तार किया था लेकिन सांतिलाल अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के दौरान फरार हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 11:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).