देश की खबरें | सोना तस्करी मामले में दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक अदालत ने यहां केरल में सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार दो मुख्य आरोपियों स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कोच्चि/तिरुवनंतपुरम, 12 जुलाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक अदालत ने यहां केरल में सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार दो मुख्य आरोपियों स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इन दोनों को एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां जांच एजेंसी ने एक अर्जी दाखिल कर पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में दिये जाने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में आज COVID19 के 357 नए मामले सामने आए, 10 की मौत : 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अदालत इस अर्जी पर सोमवार को विचार करेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले उनकी कोविड-19 की अनिवार्य जांच कराई गई और उन्हें कोरोना वायरस देखभाल केंद्र में भेजा गया।

यह भी पढ़े | सिक्किम में तेज बारिश के कारण ताश के पत्तों की तरह ढह गई 4 मंजिला इमारत, देखें VIDEO.

इन दोनों को एनआईए ने बेंगलुरु में शनिवार को हिरासत में लिया था।

इस बीच, जांच के दायरे को बढाते हुए केंद्रीय एजेंसियों ने रविवार को राज्यभर में कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया और सोना तस्करी में कथित तौर पर संलिप्त कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया।

उच्च पदस्थ सूत्रों ने पीटीआई- से कहा कि विभिन्न स्थलों से एकत्र किए गए सुबूत सोना तस्करी में राज्य के ''कुछ शक्तिशाली लोगों की भूमिका को स्पष्ट तौर पर दर्शाते हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड