एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद जिले के मुरादनगर इलाके में नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बलात्कार की शिकार एक लड़की की उम्र पांच साल जबकि दूसरी लड़की की उम्र 14 वर्ष है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार: पुलिस

गाजियाबाद, दो मार्च गाजियाबाद जिले के मुरादनगर इलाके में नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बलात्कार की शिकार एक लड़की की उम्र पांच साल जबकि दूसरी लड़की की उम्र 14 वर्ष है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि बड़ी लड़की ने आरोपी के चार या पांच अन्य साथियों पर भी बलात्कार का आरोप लगाया है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पहले मामले में पांच साल की बच्ची जब अपने घर के पास एक दुकान पर गई तो उसका पड़ोसी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके में रहने वाले आरोपी संदीप ने घर ले जाकर लड़की से बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के घर लौटने और अपने माता-पिता को आपबीती सुनाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सहायक पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि दूसरे मामले में आरोपी बबलू 14 वर्षीय लड़की को अगवा करके मोटरसाइकिल पर बिठाकर मुरादनगर में पाइप लाइन रोड ले गया और फिर गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने कहा कि लड़की ने घर पहुंचने के बाद बबलू और उसके दोस्तों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया, जिसके बाद बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2022 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).