देश की खबरें | दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 29 जुलाई पुलिस ने कोलार थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार के आरोप में दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी भी नाबालिग है।

कोलार पुलिस थाने की उप निरीक्षक अंजना धुर्वे ने बुधवार को बताया कि दो आरोपियों में से एक 19 वर्षीय प्रवीण उर्फ नाना ने 26 जुलाई की शाम को अपनी दोस्त एक लड़की को फोन करके अमरनाथ कालोनी में पास मिलने के लिये बुलाया।

यह भी पढ़े | COVID-19 Drug: हेटेरो लैब ने भारत में कोरोना की जेनेरिक दवा ‘फेविविर’ बाजार में उतारी, 1 गोली की कीमत 59 रुपये.

उन्होंने बताया कि इस पर जब 16 वर्षीय और 14 वर्षीय दोनों पीड़िता आरोपी से मिलने पहुंचीं तो प्रवीण और उसका एक साथी वहीं निर्माणाधीन पुल के नीचे दोनों लड़कियों को ले गये और उनके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर जब लड़कियां रात में घर नहीं नहीं पहुंची तो उनके परिजन रात भर उन्हें इधर उधर खोजते रहे। 27 जुलाई को लड़कियां घर वापस लौटीं और परिजनों को आपबीती सुनाई । इसके बाद मंगलवार शाम को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गयी।

यह भी पढ़े | राफेल को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछा सवाल, 526 करोड़ का एक रॉफेल अब 1670 करोड़ में क्यों?.

धुर्वे ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को भादवि की धारा 376 (बलात्कार), 363 (अपहरण) और पॉस्कों एक्ट के तहत प्रवीण और उसके 17 वर्षीय साथी के खिलाफ मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)