जरुरी जानकारी | ट्विटर के निदेशक मंडल ने ‘सर्वसम्मति’ से मस्क की 44 अरब डॉलर की पेशकश का समर्थन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मंगलवार को नियामकों को यह सूचना दी गयी।
मंगलवार को नियामकों को यह सूचना दी गयी।
टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मस्क ने पिछले सप्ताह ट्विटर के कर्मचारियों के साथ अपने ऑनलाइन संवाद में खरीद समझौते के साथ आगे बढ़ने की अपनी इच्छा दोहराई थी।
हालांकि, मस्क ने जिस भाव पर ट्विटर को खरीदने की पेशकश की थी, उसके मुकाबले सोशल मीडिया कंपनी के शेयर का भाव काफी गिर गया है। ऐसे में समझौते के पूरा होने पर संदेह पैदा हो गया है।
ट्विटर ने मंगलवार को अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग को बताया कि निदेशक मंडल ने ‘सर्वसम्मति’ से विलय समझौते को मंजूरी देने की सिफारिश की है।
उल्लेखनीय है कि यदि यह खरीद समझौता हो जाता है, तो कंपनी के निवेशकों को अपने प्रत्येक शेयर पर 15.22 डॉलर का अच्छा-खासा लाभ होगा।
ट्विटर का शेयर मंगलवार को शुरूआती कारोबार में करीब तीन प्रतिशत की मजबूती के साथ 38.98 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर खुला। जबकि मस्क ने 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर कंपनी के शेयर खरीदने का प्रस्ताव दिया हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 07:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

