जरुरी जानकारी | ट्विटर को 26 जून और 25 जुलाई के बीच 120 शिकायतें मिलीं, 167 यूआरएल पर कार्रवाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को पिछले कई महीनों में बड़े उपयोगकर्ताओं के ट्वीट और खातों पर की गई विभिन्न कार्रवाइयों तथा इस साल मई में लागू हुए आईटी नियमों के अनुपालन में देरी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है।

अमेरिका की सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को पिछले कई महीनों में बड़े उपयोगकर्ताओं के ट्वीट और खातों पर की गई विभिन्न कार्रवाइयों तथा इस साल मई में लागू हुए आईटी नियमों के अनुपालन में देरी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है।

ट्विटर ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि उसे 26 जून से 25 जुलाई 2021 के बीच 120 शिकायतें मिली हैं। इस दौरान उसने 167 यूआरएल पर ‘कार्रवाई’ की है। यह शिकायतें उसे ट्विटर के शिकायत अधिकारी से प्राप्त हुई है। इनमें व्यक्तिगत प्रयोगकर्ताओं की ओर से अदालती आदेश के साथ शिकायतें शामिल हैं।

ट्विटर ने कहा कि शिकायत अधिकारी-भारतीय चैनल के जरिये मिलीं शिकायतों में 36 मानहानि, 28 गलत सूचना/भ्रामक मीडिया, मानहानि और आईपी से संबंधित प्रत्येक उल्लंघन में 13, घृणित सामग्री में 12, प्रतिरूपण में 8 और पांच संवेदनशील एडल्ट सामग्री से संबंधित थीं।

इसके अलावा चार शिकायतें निजता के उल्लंघन और एक शिकायत आतंकवाद/हिंसक अतिवाद से संबंधित भी थी।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘इसके अलावा ट्विटर खातों को निलंबित करने की अपील करने वाली 67 शिकायतों का भी निपटान किया गया और उन पर उचित प्रतिक्रिया भेजी गई। 24 ट्विटर खातों को निलंबित करने की शिकायतों को विशेष स्थिति के अनुरूप खारिज किया। हालांकि अन्य खाते निलंबित किए गए।’’

सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि ट्विटर उपयोगकर्ता, शिकायत अधिकारी-भारत पेज पर उपलब्ध संपर्क विवरण का उपयोग करके शिकायत तंत्र के माध्यम से शिकायतों की रिपोर्ट कर सकते हैं।

भारत में नए आईटी नियमों के तहत 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले बड़े डिजिटल मंचों को हर महीने अपनी अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी, जिसमें प्राप्त शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का विवरण होगा।

ट्विटर के भारत में करीब 1.75 करोड़ प्रयोगकर्ता हैं। नए सोशल मीडिया नियमों के अनुपालन को लेकर ट्विटर का भारत सरकार के साथ विवाद भी चल रहा था।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\