देश की खबरें | ट्विटर ने ‘प्रथम दृष्टया’ नए आईटी नियमों का पालन किया : केन्द्र ने अदालत से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्र ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि ट्विटर ने प्रथम दृष्टया नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों का पालन करते हुए एक मुख्य अनुपालन अधिकारी (सीसीओ), निवासी शिकायत अधिकारी (आरजीओ) और नोडल सम्पर्क अधिकारी (एनसीपी) की स्थायी तौर पर नियुक्ति कर दी है।

नयी दिल्ली, 10 अगस्त केन्द्र ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि ट्विटर ने प्रथम दृष्टया नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों का पालन करते हुए एक मुख्य अनुपालन अधिकारी (सीसीओ), निवासी शिकायत अधिकारी (आरजीओ) और नोडल सम्पर्क अधिकारी (एनसीपी) की स्थायी तौर पर नियुक्ति कर दी है।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की एकल पीठ को अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल चेतन शर्मा ने यह जानकारी दी। इस पर न्यायमूर्ति पल्ली ने केन्द्र को इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करते हुए दो सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।

पीठ ने यह आदेश अमेरिका स्थित सोशल मीडिया मंच द्वारा आईटी नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगाने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया।

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कहा, ‘‘ कानून का अनुपालन करते हुए मुख्य अनुपालन अधिकारी (सीसीओ), निवासी शिकायत अधिकारी (आरजीओ) और नोडल सम्पर्क अधिकारी (एनसीपी) को नियुक्त किया गया है।’’

अदालत ने कहा कि आईटी नियमों के अनुपालन पर ट्विटर का हलफनामा ‘‘आखिरकार रिकॉर्ड में दर्ज’’ है।

अदालत में ट्विटर का पक्ष रखने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता साजन पूवैया ने कहा कि कम्पनी ने सीसीओ, आरजीओ और एनसीपी के पदों के लिए स्थायी अधिकारियों की नियुक्ति की है। ये अधिकारी पूर्णकालिक आधार पर काम करेंगे और वे कानून के अनुसार कार्यों को करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

साजन पूवैया ने कहा, ‘‘ अदालत ने हमारा काफी समर्थन किया है। आखिरकार हमने स्थिति ठीक कर दी है। अब इन पदों पर स्थायी तौर नियुक्ति कर दी है।’’

अदालत ने 28 जुलाई को, ट्विटर द्वारा सीसीओ पद पर की गई नियुक्ति को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी और कहा था कि सोशल मीडिया मंच नए आईटी नियमों का अनुपालन नहीं कर रहा।

केन्द्र ने भी दावा किया था कि ट्विटर ‘‘नियमों का घोर उल्लंघन’’ कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से रौंदा, उर्विल पटेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Live Toss And Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Stats And Preview: रायपुर में आज होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स