दुबई हवाईअड्डे पर 50 दिन बिताने के बाद घर लौटेंगे जुड़वां भारतीय भाई
खलीज टाइम्स ने बताया कि तीस वर्षीय जैक्सन और बेनसन एंड्रियू पुर्तगाल के लिस्बन से लौटते वक्त 19 मार्च को दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल तीन के भीतर फंसे गए।
दुबई, सात मई कोविड-19 के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा बंद होने के कारण करीब 50 दिन से दुबई हवाईअड्डे पर फंसे दो भारतीय जुड़वां भाईयों ने बृहस्पतिवार को तब राहत की सांस ली जब उन्हें पता चला कि दुबई से भारत वापसी के विमान में सवार होने वाले 354 यात्रियों में पहले वे होंगे।
खलीज टाइम्स ने बताया कि तीस वर्षीय जैक्सन और बेनसन एंड्रियू पुर्तगाल के लिस्बन से लौटते वक्त 19 मार्च को दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल तीन के भीतर फंसे गए।
ये जुड़वां भाई उन 177 भारतीय यात्रियों में शामिल हैं जो बृहस्पतिवार को केरल के कोझिकोड़ आने वाले विमान में सवार होंगे।
उनके समेत कुल 19 भारतीय यात्री एक महीने से भी अधिक समय से हवाईअड्डे के भीतर रहने को मजबूर हैं।
जैक्सन ने अखबार को बताया, ‘‘हमें वाणिज्य दूतावास से मंगलवार को पत्र मिला। हवाई यात्रा के टिकटों की एक प्रति भी हमें भेजी गई है।’’
भारत के वाणिज्य दूतावास में अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया, ‘‘आगामी हफ्ते में उड़ानों के कार्यक्रम तथा यात्रियों के गंतव्य के आधार पर 19 भारतीयों को प्राथमिकता के आधार पर वापस भेजा जाएगा।’’
जुड़वां भाई तिरुवंनतपुरम से हैं और लिस्बन में कार्यरत हैं।
वे 18 मार्च को लिस्बन से निकले थे और अगले दिन दुबई पहुंचे। उसी दिन उन्हें तिरुवनंतपुरम के विमान में चढ़ना था। वहां उन्हें बताया गया कि इसके लिए भारत से विमान में सवार होने की इजाजत लेनी होगी। वे यूरोप से आए थे इसलिए उन्हें यह इजाजत नहीं मिली और वे विमान में सवार नहीं हो पाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

