विदेश की खबरें | अमेरिका में तूफान के कारण दो वाहनों की टक्कर से 12 लोगों की मौत, कई घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अलबामा प्रांत की बटलर काउंटी के कोरोनर वेन गारलॉक ने कहा कि शनिवार को दक्षिण मोंटगोमरी में करीब 15 वाहन आपस में टकरा गए जिसके कारण नौ बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना में मारे गए लोगों के नामों का उल्लेख नहीं किया गया है। यह हादसा संभवत: सड़कों पर फिसलन के कारण हुआ। इस हादसे में एक वैन में सवार आठ बच्चों की मौत हो गयी, जिनकी उम्र चार से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। यह वैन दुर्व्यवहार अथवा उपेक्षा का शिकार हुए बच्चों के लिए अलबामा शेरिफ एसोसिएशन द्वारा संचालित एक युवा संगठन से संबंधित थी।

अलबामा प्रांत की बटलर काउंटी के कोरोनर वेन गारलॉक ने कहा कि शनिवार को दक्षिण मोंटगोमरी में करीब 15 वाहन आपस में टकरा गए जिसके कारण नौ बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना में मारे गए लोगों के नामों का उल्लेख नहीं किया गया है। यह हादसा संभवत: सड़कों पर फिसलन के कारण हुआ। इस हादसे में एक वैन में सवार आठ बच्चों की मौत हो गयी, जिनकी उम्र चार से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। यह वैन दुर्व्यवहार अथवा उपेक्षा का शिकार हुए बच्चों के लिए अलबामा शेरिफ एसोसिएशन द्वारा संचालित एक युवा संगठन से संबंधित थी।

इसके अलावा एक अन्य वाहन में एक व्यक्ति और एक नौ महीने के बच्चे की मौत हो गयी। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

इस बीच, टस्कलोसा शहर के घर पर एक पेड़ गिरने से 24 वर्षीय एक व्यक्ति और तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। तूफान के कारण मिसीसिपी खाड़ी तटीय क्षेत्र में 30 सेंटीमीटर तक बारिश हुई।

उत्तरी जॉर्जिया, दक्षिण कैरोलाइना के अधिकांश हिस्सों, उत्तरी कैरोलाइना तट और दक्षिणपूर्व अलबामा के कुछ हिस्सों और फ्लोरिडा पैनहैंडल में रविवार को अचानक बाढ़ आ गयी। एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\