जरुरी जानकारी | टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस का शेयर पहले दिन दो प्रतिशत चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस लि. का शेयर बुधवार को अपने निर्गम मूल्य 197 रुपये से दो प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
नयी दिल्ली, 23 अगस्त टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस लि. का शेयर बुधवार को अपने निर्गम मूल्य 197 रुपये से दो प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
बीएसई में कंपनी का शेयर 4.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 206.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 5.83 प्रतिशत चढ़कर 208.50 रुपये तक पहुंचा।
कंपनी का शेयर कारोबार की समाप्ति पर दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 200.95 रुपये पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 5.10 प्रतिशत के लाभ के साथ 207.05 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के दौरान यह 5.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 208.60 रुपये तक पहुंचा। अंत में कंपनी का शेयर दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 201.10 पर बंद हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 8,789.75 करोड़ रुपये रहा।
टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के 880 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह 2.78 गुना अभिदान मिला था।
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 187 से 197 रुपये प्रति शेयर था।
टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस की मौजूदगी 25 से अधिक देशों में है। पूर्ववर्ती टीवीएस ग्रुप द्वारा प्रवर्तित कंपनी अब टीवीएस मोबिलिटी ग्रुप का हिस्सा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)