जरुरी जानकारी | टीवीएस मोटर की बिक्री अप्रैल में चार प्रतिशत बढ़कर 3.06 लाख इकाई पर

नयी दिल्ली, एक मई वाहन विनिर्माता टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री अप्रैल में चार प्रतिशत बढ़कर 3,06,224 इकाई पर पहुंच गई है। पिछले साल समान महीने में कंपनी ने 2,95,308 वाहन बेचे थे।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि समीक्षाधीन महीने में उसकी कुल दोपहिया बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 2,94,786 इकाई रही, जो अप्रैल, 2022 में 2,80,022 इकाई रही थी। घरेलू बाजार में कंपनी की दोपहिया बिक्री 1,80,553 इकाई से बढ़कर 2,32,956 इकाई पर पहुंच गई।

अप्रैल में कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक की 6,227 इकाइयां बेचीं। एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने इसकी 1,420 इकाइयां बेची थीं।

हालांकि अप्रैल में कंपनी का निर्यात घटकर 71,663 इकाई रह गया, जो पिछले साल समान महीने में 1,13,427 इकाई था।

समीक्षाधीन महीने में कंपनी का दोपहिया निर्यात भी 99,489 इकाई से घटकर 61,830 इकाई रह गया।

अप्रैल, 2023 में कंपनी की तिपहिया बिक्री 11,438 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 15,286 इकाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)