एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | टीवीएस आईएलपी का इनविट एनएसई में सूचीबद्ध, 1,300 करोड़ रुपये से अधिक जुटाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टीवीएस इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक्स पार्क्स (टीवीएस आईएलपी) ने मंगलवार को अपने अवसंरचना निवेश ट्रस्ट (इनविट) टीवीएस इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध करने की घोषणा की। इसके जरिये कंपनी ने 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई है।

जरुरी जानकारी | टीवीएस आईएलपी का इनविट एनएसई में सूचीबद्ध, 1,300 करोड़ रुपये से अधिक जुटाये

नयी दिल्ली, आठ जुलाई टीवीएस इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक्स पार्क्स (टीवीएस आईएलपी) ने मंगलवार को अपने अवसंरचना निवेश ट्रस्ट (इनविट) टीवीएस इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध करने की घोषणा की। इसके जरिये कंपनी ने 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई है।

कंपनी ने बयान में कहा कि टीवीएस इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट ने 2,000 करोड़ रुपये के यूनिट जारी किए। इनमें से प्रमुख वैश्विक और घरेलू निवेशकों से 1,300 करोड़ रुपये के यूनिट के लिए बोलियां मिली।

इस रणनीतिक पहल को विश्व बैंक समूह के सदस्य अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) और एलएंडटी सहित वैश्विक और घरेलू निवेशकों का समर्थन मिला है।

आईएफसी ने टीवीएस इनविट में शरुआती सूचीबद्धता में 348 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

टीवीएस आईएलपी ने कहा कि यह भारत में ‘वेयरहाउसिंग’ इनविट में आईएफसी का पहला इक्विटी निवेश है।

गोदाम और औद्योगिक बुनियादी ढांचा बनाने वाली टीवीएस इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक्स पार्क्स (टीवीएस आईएलपी) ने कहा कि इस पेशकश में 1,050 करोड़ रुपये का नया निर्गम और एक मौजूदा यूनिटधारक द्वारा 250 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश शामिल है।

टीवीएस आईएलपी, टीवीएस मोबिलिटी ग्रुप का हिस्सा है और टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस (टीवीएस एससीएस) और रवि स्वामीनाथन एंड फैमिली का एक संयुक्त उद्यम है।

टीवीएस इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक्स पार्क्स के संस्थापक और वाइस चेयरमैन रवि स्वामीनाथन ने कहा, ‘‘आज का दिन हमारे अवसंरचना निवेश ट्रस्ट के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है...वेयरहाउसिंग (गोदाम) में भारत का पहला इनविट होना इस बात का एक मजबूत प्रमाण है कि जब दीर्घकालिक दृष्टि मजबूत निष्पादन से मिलती है तो क्या हासिल किया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीवीएस इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट हमें मूल्य सृजित करने, वैश्विक पूंजी आकर्षित करने और सबसे महत्वपूर्ण देश में बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने में सक्षम बनाता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).