एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | त्वेसा चेक लेडीज ओपन गोल्फ में संयुक्त 25वें स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की त्वेसा मलिक अंतिम दौर में बोगी रहित पांच अंडर 67 के स्कोर से यहां टिपस्पोर्ट चेक लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 25वें स्थान पर रहीं।

खेल की खबरें | त्वेसा चेक लेडीज ओपन गोल्फ में संयुक्त 25वें स्थान पर

बेरॉन (चेक गणराज्य), 24 जून भारत की त्वेसा मलिक अंतिम दौर में बोगी रहित पांच अंडर 67 के स्कोर से यहां टिपस्पोर्ट चेक लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 25वें स्थान पर रहीं।

त्वेसा टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही छह भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष पर रहीं।

अन्य भारतीयों में अवनी प्रशांत (69-70-72) और वाणी कपूर (68-70-73) दोनों संयुक्त 33वें स्थान पर रहीं जबकि 2023 की चैंपियन दीक्षा डागर (71-72-70) और प्रणवी उर्स (71-69-73) ने संयुक्त 43वां स्थान हासिल किया।

रिद्धिमा दिलावरी (70-72-72) संयुक्त रूप से 54वें स्थान पर रहीं।

सभी छह भारतीय खिलाड़ी कट हासिल करने में सफल रहीं थी।

स्पेन की मार्टा मार्टिन ने अंतिम दौर नौ अंडर 63 के स्कोर से कुल 17 अंडर के स्कोर के साथ चार शॉट की बढ़त की बढ़त से खिताब जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2024 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).