देश की खबरें | टीवी अभिनेता आशीष रॉय का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकप्रिय टीवी अभिनेता आशीष रॉय का मंगलवार को उनके आवास पर निधन हो गया। उनके दोस्त सूरज थापर ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 24 नवंबर लोकप्रिय टीवी अभिनेता आशीष रॉय का मंगलवार को उनके आवास पर निधन हो गया। उनके दोस्त सूरज थापर ने यह जानकारी दी।

रॉय 55 वर्ष के थे और उन्हें “ससुराल सिमर का” जैसे धारावाहिक में काम करने के लिए जाना जाता था।

यह भी पढ़े | पराली से परेशान होकर CM अरविंद केजरीवाल ने की पीएम मोदी से दखल देने की मांग, कहा- प्रदूषण भी कोरोना लहर का कारण.

रॉय पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनका डायलिसिस चल रहा था।

मई में उन्हें यहां स्थित एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था तब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये वित्तीय सहायता मांगी थी।

यह भी पढ़े | UP B.Ed Round 1 Seat Allotment Result 2020: यूपी बीएड राउंड वन रिजल्ट आज होंगे घोषित, सीट अलॉटमेंट लेटर ऐसे करें डाउनलोड.

थापर ने रॉय के साथ “रिश्ता साझेदारी का” नामक धारावाहिक में काम किया था।

थापर के अनुसार मंगलवार तड़के रॉय को सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

थापर ने पीटीआई- से कहा, “उनके सहायकों ने उन्हें चाय दी जिसे पीने से उन्होंने मना कर दिया और तेजी से सांस लेने लगे। अचानक वह (तड़के) तीन बजकर 45 मिनट पर बेहोश हो गए। वह किडनी के रोग से पीड़ित थे और उनका नियमित डायलिसिस भी होता था।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स