एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए तुर्किये के विदेश और रक्षा मंत्री पाकिस्तान की यात्रा पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान और रक्षा मंत्री यासिर गुलेर रक्षा उद्योग सहयोग समेत पारस्परिक हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ चर्चा के लिए पाकिस्तान में हैं।

विदेश की खबरें | द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए तुर्किये के विदेश और रक्षा मंत्री पाकिस्तान की यात्रा पर
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, नौ जुलाई तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान और रक्षा मंत्री यासिर गुलेर रक्षा उद्योग सहयोग समेत पारस्परिक हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ चर्चा के लिए पाकिस्तान में हैं।

दोनों आधिकारिक यात्रा के लिए बुधवार को यहां पहुंचे।

रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार, आधिकारिक कार्यक्रमों के दौरान साझा हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

खबर में कहा गया है, “यह यात्रा पाकिस्तान और तुर्किये के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारस्परिक विश्वास पर आधारित करीबी संबंधों को दर्शाती है।”

सूत्रों ने कहा कि दोनों द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय मुद्दों और रक्षा उद्योग सहयोग पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ चर्चा भी करेंगे।

तुर्किये के पाकिस्तान के साथ मजबूत संबंध हैं और मई में भारत के साथ सैन्य टकराव के दौरान तुर्किये ने उसके प्रति समर्थन जताया था। इस बात से भारत नाराज हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).