विदेश की खबरें | तुर्किये: एर्दोगान के प्रतिद्वंद्वी को जेल में डालने के विरूद्ध प्रदर्शन, कई पत्रकार हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक अदालत ने रविवार को महापौर एक्रेम इमामोग्लू को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने और भ्रष्टाचार के आरोपों पर मुकदमा चलने तक उन्हें जेल में रखने का आदेश दिया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

एक अदालत ने रविवार को महापौर एक्रेम इमामोग्लू को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने और भ्रष्टाचार के आरोपों पर मुकदमा चलने तक उन्हें जेल में रखने का आदेश दिया था।

इमामोग्लू को बुधवार को हिरासत में लिये जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर गये, जो एक दशक से भी अधिक समय में सबसे बड़ा प्रदर्शन है। ऐसे में देश में लोकतंत्र एवं कानून के शासन को लेकर गही चिंता उत्पन्न हो गयी है।

बढ़ते विरोध के मद्देनजर सरकार की कार्रवाई पर पत्रकारों के संघ ‘डिस्क-बेसिन-इज यूनियन’ ने कहा कि कम से कम आठ पत्रकारों और फोटो पत्रकारों को हिरासत में ले लिया गया, जो ‘प्रेस की स्वतंत्रता और लोगों के सच जानने के अधिकार पर हमला’ है।

यूनियन ने ‘एक्स’ पर लिखा, “पत्रकारों को चुप कराकर आप सच्चाई को नहीं छिपा सकते।”

संघ ने पत्रकारों की तत्काल रिहाई की मांग की।

गृह मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि 19 मार्च को महापौर को उनके घर से गिरफ्तार किया गया और तब से अब तक कुल 1,133 लोगों को हिरासत में लिया गया है ।

उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शनों में 123 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि तेजाब, बम और चाकू जैसी खतरनाक हथियार जब्त किये गये हैं।

येरलिकाया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, “कुछ लोग इकट्ठा होने और प्रदर्शन के अधिकार का दुरुपयोग कर रहे हैं, सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित, सड़कों पर अशांति फैलाने और हमारी पुलिस पर हमला करने का प्रयास कर रहे हैं।”

मंत्री ने कहा कि हिरासत में लिए गए कुछ लोगों की पहचान आतंकवादी संगठनों के रूप में सूचीबद्ध समूहों से संबंध रखने वाले के रूप में की गई है।

येरलिकाया ने कहा कि अन्य लोगों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड हैं।

उन्होंने लोगों से ‘उकसावे’ में न आने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर