जरुरी जानकारी | तुर्की के नागरिक इल्कर आयसी ने एअर इंडिया का सीईओ, प्रबंध निदेशक बनने का प्रस्ताव ठुकराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तुर्की के नागरिक इल्कर आयसी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने टाटा समूह की कंपनी एअर इंडिया का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

नयी दिल्ली, एक मार्च तुर्की के नागरिक इल्कर आयसी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने टाटा समूह की कंपनी एअर इंडिया का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

आयसी ने कहा कि भारतीय मीडिया के कुछ तबकों द्वारा उनकी नियुक्ति को अवांछनीय तरीके से गलत रंग दिया गया, जिसके चलते उन्होंने यह फैसला किया।

उन्हें तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन का करीबी माना जाता है, जो पाकिस्तान के सहयोगी हैं।

‘टाटा संस’ ने 14 फरवरी को ‘तुर्की एयरलाइंस’ के पूर्व प्रमुख इल्कर आयसी को अपनी विमानन कम्पनी एअर इंडिया का सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की थी।

आयसी ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं घोषणा के बाद से भारतीय मीडिया के कुछ वर्गों में मेरी नियुक्ति को अवांछनीय रंग देने की कोशिश वाली खबरों को ध्यान से देख रहा था।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मेरे लिए परिवार की खुशी और भलाई सबसे ऊपर है। मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि इस तरह की खबरों के बीच इस पद को स्वीकार करना मेरे लिए संभव या सम्मानजनक निर्णय नहीं होगा।’’

आयसी ने कहा कि वह एयर इंडिया का नेतृत्व करने का अवसर देने के लिए टाटा समूह और उसके अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन के आभारी हैं।

उनके इस फैसले पर प्रतिक्रिया के लिए पीटीआई- के अनुरोध पर टाटा संस ने कोई जवाब नहीं दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\