विदेश की खबरें | ट्यूनिशिया: राष्ट्रपति ने पहली महिला प्रधानमंत्री नामित की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति कैस सईद ने हैरान कर देने वाले एक फैसले के तहत एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग स्कूल की प्राध्यापक रौजा बौदेंत रमजाने (63) को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया।
राष्ट्रपति कैस सईद ने हैरान कर देने वाले एक फैसले के तहत एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग स्कूल की प्राध्यापक रौजा बौदेंत रमजाने (63) को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया।
राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि सईद ने नयी प्रधानमंत्री को यथाशीघ्र अपने मंत्रिमंडल का गठन करने का निर्देश दिया है।
राष्ट्रपति द्वारा 25 जुलाई को संसद भंग करने और कार्यकारी शक्तियां अपने हाथों में ले लेने के बाद से देश में प्रधानमंत्री का पद रिक्त है।
उनके इस कदम ने संसद में वर्चस्व रखने वाली इस्लामवादी पार्टी को दरकिनार कर दिया है। वहीं, आलोचकों ने इस कदम को तख्तापलट करार देते हुए इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि यह ट्यूनिशिया में लोकतंत्र को खतरा पैदा करता है।
वहीं, राष्ट्रपति ने कहा है कि देश को आर्थिक व सामाजिक संकट से बचाने के लिए यह जरूरी कदम था।
एपी सुभाष पवनेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)