देश की खबरें | शंघाई सहयोग संगठन फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी 'तुलसीदास जूनियर'
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' शंघाई सहयोग संगठन फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी।
मुंबई, 14 जनवरी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' शंघाई सहयोग संगठन फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी।
इस फिल्म में अभिनेता संजय दत्त और राजीव कपूर अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण आशुतोष गोवारिकर ने किया है। यह राजीव कपूर की आखिरी फिल्म थी। उनका फरवरी 2021 में निधन हो गया था।
शंघाई सहयोग संगठन फिल्म महोत्सव का आयोजन 27 से 31 जनवरी तक किया जाएगा। 'तुलसीदास जूनियर' का प्रदर्शन फिल्म महोत्सव के बाल फिल्मों के वर्ग के तहत किया जाएगा।
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) फिल्म महोत्सव का आयोजन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के माध्यम से सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से एससीओ सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद द्वारा किया जा रहा है।
'तुलसीदास जूनियर' का निर्देशन मृदुल तुलसीदास ने किया है। यह फिल्म स्नूकर की दुनिया पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक युवा लड़के (वरुण बुद्धदेव) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता के गौरव को लौटाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर ने एक बयान में कहा, ‘‘शंघाई सहयोग संगठन के साथ सहयोगी फिल्म महोत्सव के लिए 'तुलसीदास जूनियर' को नामांकित करने के लिए न केवल दर्शकों और आलोचकों, बल्कि भारत सरकार से हमारी फिल्म को मिली अभूतपूर्व प्रतिक्रिया देखकर मुझे बेहद खुशी है। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)