विदेश की खबरें | तुलसा के संदिग्ध ने सर्जन को दर्द के लिए दोषी ठहराया : पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में दो चिकित्सकों, एक रिसेप्शनिस्ट और एक मरीज की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में दो चिकित्सकों, एक रिसेप्शनिस्ट और एक मरीज की मौत हो गई।
तुलसा के पुलिस प्रमुख वेंडेल फ्रैंकलिन ने कहा ''बंदूकधारी की हाल ही में पीठ की सर्जरी हुई थी और उसने बार-बार दर्द की शिकायत करते हुए एक क्लिनिक को फोन किया था।''
फ्रेंकलिन ने कहा कि सर्जरी करने वाले चिकित्सक प्रेस्टन फिलिप्स बुधवार को मारे गए लोगों में शामिल थे।
फ्रैंकलिन ने कहा "हमारे पास संदिग्ध का एक पत्र भी है, जिससे यह साफ हो गया है कि वह चिकित्सक फिलिप्स और उसके रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति को मारने के इरादे से आया था।"
उन्होंने कहा "उसने सर्जरी के बाद हो रहे दर्द के लिए चिकित्सक फिलिप्स को दोषी ठहराया।"
सेंट फ्रांसिस स्वास्थ्य प्रणाली के परिसर में बुधवार की गोलीबारी उसी सप्ताह हुई जब टेक्सास के उवाल्डे में परिवारों ने स्कूल गोलीबारी के दौरान मारे गए परिजनों को दफनाना शुरू किया था।
तुलसा पुलिस विभाग के उप प्रमुख एरिक डाल्गलिश ने कहा कि बंदूकधारी, जिसका नाम जारी नहीं किया गया है, की मौत स्पष्ट रूप से खुद की गोली लगने से हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)