एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पूर्वी दिल्ली में 10 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में ट्यूशन शिक्षक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में 30 वर्षीय ट्यूशन शिक्षक को अपने घर में 10 वर्षीय बच्ची के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

देश की खबरें | पूर्वी दिल्ली में 10 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में ट्यूशन शिक्षक गिरफ्तार

नयी दिल्ली, नौ जुलाई पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में 30 वर्षीय ट्यूशन शिक्षक को अपने घर में 10 वर्षीय बच्ची के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार की है, जब बच्ची ट्यूशन के लिए उसके (आरोपी शिक्षक) घर गई थी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने कहा कि बच्ची को अकेला पाकर उसने बच्ची का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने कहा कि घर लौटने के बाद बच्ची ने अपने अभिभावकों को घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने (अभिभावकों) करीब सात बजे पुलिस को मामले की सूचना दी।

गुगुलोथ ने कहा कि बच्ची को काउंसिलिंग और चिकित्सा जांच के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि बच्ची पिछले 15 दिनों से अन्य बच्चों के साथ आरोपी से ट्यूशन ले रही थी, जो घटना के वक्त वहां मौजूद नहीं थे।

अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की 354 (बी) (महिला के खिलाफ हमला या आपराधिक बल का प्रयोग करने) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) की धारा आठ के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2023 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).