देश की खबरें | बाघ का खाल बेचने की कोशिश, युवक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने बाघ का खाल बेचने की कोशिश कर रहे एक युवक को गिफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
धमतरी, 24 जनवरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने बाघ का खाल बेचने की कोशिश कर रहे एक युवक को गिफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
धमतरी जिले के पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि जिले के नगरी सिहावा क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे बाघ का खाल बरामद किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से क्षेत्र में युवक द्वारा बाघ का खाल बेचने की कोशिश की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को क्षेत्र में रवाना किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने बाद में घेराबंदी कर जयराम कावड़े (28) को गिरफ्तार कर लिया।
युवक ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह कांकेर जिले के ग्राम आमाबेड़ा का निवासी है और वह नारायणपुर में रहता था, वहां से बाघ की खाल को नगरी-सिहावा क्षेत्र में बेचने के लिए ला रहा था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)