जरुरी जानकारी | निर्बाध डिजिटल भुगतान के लिये प्रयास करें, एनएसई की तकनीकी खामी से सबक लेने की जरूरत: सीतारमण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नागरिक लेखा सेवा अधिकारियों से सहज और निर्बाध डिजिटल भुगतान के लिये स्पष्ट रूपरेखा लाने को कहा। उन्होंने कहा कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में हुई प्रौद्योगिकी खामी से सबक लेने की जरूरत है।
नयी दिल्ली, एक मार्च वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नागरिक लेखा सेवा अधिकारियों से सहज और निर्बाध डिजिटल भुगतान के लिये स्पष्ट रूपरेखा लाने को कहा। उन्होंने कहा कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में हुई प्रौद्योगिकी खामी से सबक लेने की जरूरत है।
उन्होंने 45वें नागरिक लेखा दिवस को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के बही-खातों पर नजर रखने वाले महालेखा नियंत्रक (सीजीए) ने व्यवस्थागत सुधार को अपनाया है।
सीतारमण ने कहा कि सरकार के बही-खातों को पारदर्शी बनाये रखने के लिये सीजीए को बदलते समय के साथ नई प्रौद्योगिकी को अपनाना होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘निर्बाध और सुलभ भुगतान काफी महत्वपूर्ण है...अगर व्यवस्था पूरी तरह से चाकचौबंद है, तो भी गड़बड़ी हो सकती है। एनएसई में कुछ दिन पहले यह देखने को मिला। वहां प्रौद्योगिकी आधारित गड़बडी हुई। इसका किसी ने अनुमान नहीं जताया था लेकिन इस खामियों का हम पर असर हुआ और उससे सबक लिये जा रहे हैं।’’
सीतारमण ने कहा, ‘‘....इसलिए, इससे सबक लेते हुए, मुझे लगता है कि सुलभ और निर्बाध डिजिटल भुगतान के लिए आपको स्पष्ट रूप से रूपरेपखा लानी होगा।’’
उल्लेखनीय है कि एनएसई में बुधवार को तकनीकी खामी की वजह से शेयर बाजार का कारोबार करीब चार घंटे रोकना पड़ा।
मंत्री ने सुझाव दिया कि सीजीए को अपने काम-काज को लेकर और कागज रहित तथा सुलभ बनना चाहिए। साथ ही व्यय विभाग और राज्यों के साथ बेहतर तालमेल का लक्ष्य रखना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

