विदेश की खबरें | ट्रम्प के व्हाइट हाउस लौटने से पत्रकारों की चिंता बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. व्हाइट हाउस के समाचार देने वाले तीन पत्रकार हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके लिए मास्क पहनने जैसे सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने को जिम्मेदार ठहराया गया है। वहीं सोमवार को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनेनी के वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद पत्रकारों में बेचैनी और बढ़ गई।

व्हाइट हाउस के समाचार देने वाले तीन पत्रकार हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके लिए मास्क पहनने जैसे सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने को जिम्मेदार ठहराया गया है। वहीं सोमवार को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनेनी के वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद पत्रकारों में बेचैनी और बढ़ गई।

पत्रकार इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर संक्रमित ट्रम्प ने उन्हें संवाददाता सम्मेलन के लिए बुलाया तो उनकी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़े | Tana Mongeau ने बिडेन के प्रचार के लिए Nude Picture शेयर करने की कही बात, YouTube ने की ये कार्रवाई.

मैकनेनी के संक्रमित पाए जाने के बाद ‘फॉक्स न्यूज’ के संवाददाता जॉन रॉबर्ट्स ने भी अपनी जांच कराई। उन्होंने मैकनेनी से गत बृहस्पतिवार को मुलाकात की थी। उस दैरान मैकनेनी और उनके सहयोगी ने मास्क नहीं पहना था। उनकी सहयोगी भी बाद में वायरस से संक्रमित पाई गईं। हालांकि जांच में रॉबर्ट्स के संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई है।

‘अमेरिकन अर्बन रेडियो नेटवर्क’ की संवाददाता अप्रैल राईन ने कहा कि वह ट्रम्प और उनकी टीम पर काफी गुस्सा हैं, जिन्होंने उनके सहयोगियों की जान को खतरे में डाला।

यह भी पढ़े | Trump Returns To White House: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप COVID-19 के इलाज के बाद अस्पताल से वापिस व्हाइट हाउस पहुंचे, फौरन हटाया मास्क.

‘सीएनएन’ की कैटलिन कॉलिंस ने कहा कि यह बेहद ‘‘गैर जिम्मेदाराना’’ था।

‘एबीसी न्यूज’ के जॉनथन कार्ल ने कहा, ‘‘ यह काफी निराशाजनक है सच कहूं तो यह आपको काफी क्रोधित करता है।’’

इस बीच, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जुड डीरे ने कहा कि ट्रम्प उनसे जुड़े समाचार देने वालों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं।

उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान मौजूदा सीडीसी दिशा-निर्देशों और कोविड-19 के संक्रमण को सीमित करने के सभी तरीकों का पालन करता है।

‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन’ ने संवाददाता सम्मेलन कक्ष के दरवाजे पर ‘मास्क आवश्यक है’ लिखा है।

कार्ल ने कहा, ‘‘ वे लोग जो आदतन उस नियम का पालन नहीं करते हैं, वे व्हाइट हाउस के कर्मचारी हैं।’’

‘सीबीएस न्यूज’ की संवाददाता वेइजिया जियांग ने बताया कि मास्क ना पहनने पर सवाल करने पर उनका कहना होता है कि कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई है। जबकि डॉक्टरों का कहना है कि जांच में संक्रमित ना होने की पुष्टि होने का मतलब यह नहीं है कि आप संक्रमित नहीं हो सकते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\