एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अमेरिका के यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइलें देने के वादे के बाद ट्रंप के दूत कीव पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पिछले सप्ताह ट्रंप ने संकेत दिया था कि वह सोमवार को रूस को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान देंगे।

विदेश की खबरें | अमेरिका के यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइलें देने के वादे के बाद ट्रंप के दूत कीव पहुंचे
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पिछले सप्ताह ट्रंप ने संकेत दिया था कि वह सोमवार को रूस को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान देंगे।

ट्रंप ने रविवार देर रात कहा, "पुतिन अच्छी बातें करते हैं और फिर सब पर बमबारी कर देते हैं।" उन्होंने यह भी पुष्टि की कि अमेरिका यूक्रेन को रूस के तेज़ होते हवाई हमलों से बचाने के लिए अमेरिका-निर्मित पैट्रियट वायु रक्षा मिसाइलें भेज रहा है, जिसकी उसे सख्त जरूरत है।

ट्रंप के करीबी सहयोगी और दक्षिण कैरोलिना से सीनेट के रिपब्लिकन सदस्य लिंडसे ग्राहम ने रविवार को कहा कि यह संघर्ष एक निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि ट्रंप अब यूक्रेन को रूस के पूर्ण पैमाने पर किए गए आक्रमण के खिलाफ लड़ने में मदद देने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

यह वही मुद्दा है जिसे ट्रंप पहले अमेरिकी करदाताओं के पैसे की बर्बादी बताकर खारिज कर चुके थे।

इसके साथ ही, नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) के महासचिव मार्क रुट सोमवार और मंगलवार को वॉशिंगटन में रहेंगे।

उनकी योजना राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, विदेश मंत्री मार्को रूबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और अमेरिकी संसदों के साथ बातचीत करने की है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमाक ने कहा कि कीथ केलॉग की कीव यात्रा के दौरान बातचीत में रक्षा, सुरक्षा को मजबूत करना, हथियार, प्रतिबंध, लोगों की सुरक्षा और अमेरिका-यूक्रेन सहयोग को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

यरमाक ने कहा, "रूस संघर्षविराम नहीं चाहता। शक्ति के ज़रिए शांति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सिद्धांत है और हम इस रुख का समर्थन करते हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).