एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ट्रंप के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ नारे पर अमेरिकियों की राय बंटी; नयी रिपोर्ट में खुलासा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अम्हर्स्ट (अमेरिका), चार जुलाई (द कन्वरसेशन) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक दशक पहले ट्रंप टावर में सुनहरे एस्केलेटर से नीचे उतरते समय दिए गए 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' (एमएजीए) नारे ने अमेरिकी राजनीति में एक गहरी छाप छोड़ी है।

विदेश की खबरें | ट्रंप के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ नारे पर अमेरिकियों की राय बंटी; नयी रिपोर्ट में खुलासा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अम्हर्स्ट (अमेरिका), चार जुलाई (द कन्वरसेशन) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक दशक पहले ट्रंप टावर में सुनहरे एस्केलेटर से नीचे उतरते समय दिए गए 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' (एमएजीए) नारे ने अमेरिकी राजनीति में एक गहरी छाप छोड़ी है।

इस नारे के 10 वर्ष पूरे होने पर एक ताजा अध्ययन में पता चला है कि इस मुद्दे पर अमेरिकियों की राय एक नहीं है। हालांकि अमेरिका की राजनीति में अपना खासा असर रखने वाले इस नारे ने रिपब्लिकन पार्टी को एक नयी सोच दी। अब तो यह नारा हैट, टी शर्ट एवं स्टीकर से लेकर कई जगह एक आकर्षक ब्रांड के रूप में नजर आता है।

इस नारे को लेकर ट्रंप ने 2017 में ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ से कहा था, “मेरे लिए इसका मतलब था- नौकरियां, उद्योग, सैन्य ताकत और हमारे बुजुर्गों की देखभाल।”

डेमोक्रेटिक नेता इसे अलग दृष्टिकोण से देखते हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने कहा था कि यह नारा अमेरिका को उस पुराने सामाजिक ढांचे की ओर ले जाने का संकेत देता है, जहां श्वेत लोगों का वर्चस्व था।

*** जनमत सर्वेक्षण और विश्लेषण

अप्रैल 2025 में किए गए एक राष्ट्रीय ऑनलाइन सर्वेक्षण में 1,000 अमेरिकी नागरिकों से यह पूछा गया कि उनके लिए “मेक अमेरिका ग्रेट अगेन” का क्या अर्थ है। इस प्रश्न का विश्लेषण कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से किया गया।

शोधकर्ताओं ने पाया कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों इस नारे की व्याख्या अपने-अपने राजनीतिक विचारों के अनुरूप करते हैं। रिपब्लिकन इसे अमेरिकी सैन्य और आर्थिक शक्ति की पुनर्स्थापना तथा पारंपरिक मूल्यों की वापसी के रूप में देखते हैं। वहीं डेमोक्रेट्स इसे श्वेत वर्चस्व, अधिनायकवाद और सामाजिक अधिकारों पर हमले के प्रतीक के रूप में मानते हैं।

*** रिपब्लिकन दृष्टिकोण

रिपब्लिकन उत्तरदाताओं के लिए एमएजीए का अर्थ “अमेरिकी सपने” से जुड़ा है—जिसमें देश की आत्मनिर्भरता, उद्योगों का पुनरुत्थान, सीमा पर सुरक्षा, कठोर आव्रजन कानूनों का क्रियान्वयन और पारंपरिक पारिवारिक मूल्यों की वापसी प्रमुख हैं।

एक उत्तरदाता ने कहा, “एमएजीए का अर्थ है- अमेरिका को फिर से आत्मनिर्भर बनाना और अवैध प्रवासियों को रोकना।”

कुछ उत्तरदाताओं ने इसे ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के विरोध से भी जोड़ा।

एक रिपब्लिकन ने लिखा, “एमएजीए वाले जानते हैं कि सिर्फ दो लिंग होते हैं और पुरुष कभी महिला नहीं बन सकता। अगर आपकी सोच अलग है तो आप अमेरिका को नष्ट कर रहे हैं।”

*** डेमोक्रेटिक दृष्टिकोण

डेमोक्रेटिक नेताओं एवं समर्थकों के लिए एमएजीए एक श्वेत वर्चस्ववादी विचारधारा है, जो महिलाओं, अल्पसंख्यकों और एलजीबीटीक्यू समुदाय के अधिकारों को कमजोर करती है।

एक उत्तरदाता ने कहा, “यह नारा उन लोगों के लिए है जो अपने विशेषाधिकार को फिर से प्राप्त करना चाहते हैं।” कुछ ने इसे ऐसे “कल्पित स्वर्णिम युग” की ओर वापसी करार दिया, जो वास्तविकता में कई अमेरिकियों के लिए दमनकारी था।

कई डेमोक्रेट ने एमएजीए को “ट्रंप केंद्रित पंथ” की संज्ञा दी, जो तर्क और जनकल्याण के विरुद्ध कार्य करता है। एक उत्तरदाता ने लिखा, “यह एक ऐसा नारा है जो ट्रंप समर्थकों को एकजुट करता है, चाहे वह उनके अपने हितों के खिलाफ ही क्यों न हो।”

*** निष्कर्ष

शोधकर्ताओं का कहना है कि एमएजीए के प्रति जनता की धारणा राजनीतिक ध्रुवीकरण को प्रतिबिंबित करती है। ट्रंप के नेतृत्व में रिपब्लिकन पार्टी की विचारधारा में परिवर्तन आया है, जबकि डेमोक्रेटिक मतदाता इसे लोकतंत्र और समानता के लिए खतरे के रूप में देखते हैं।

अमेरिका को “स्वर्णिम युग” में लौटाने की ट्रंप प्रशासन की प्रतिबद्धता और इसे लेकर विपक्षी दलों के विरोध के बीच यह देखना होगा कि अमेरिका का भविष्य किस दिशा में अग्रसर होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).