एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ट्रंप के नेतृत्व ने इतिहास रच दिया: नेतन्याहू ने ईरान पर अमेरिका के हमले पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु केन्द्रों पर हमला करने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘‘साहसिक निर्णय’’ की रविवार को सराहना की और कहा कि इसने ‘‘शक्ति के जरिए शांति’’ को दर्शाया है।

विदेश की खबरें | ट्रंप के नेतृत्व ने इतिहास रच दिया: नेतन्याहू ने ईरान पर अमेरिका के हमले पर कहा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यरूशलम, 22 जून इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु केन्द्रों पर हमला करने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘‘साहसिक निर्णय’’ की रविवार को सराहना की और कहा कि इसने ‘‘शक्ति के जरिए शांति’’ को दर्शाया है।

अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु केन्द्रों फोर्दो, नतांज और इस्फहान पर हमला किया जिसका उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाना है।

नेतन्याहू ने कहा, ‘‘ ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का आपका (ट्रंप का) साहसिक निर्णय इतिहास बदल देगा।’’

इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन में इजराइल ने वाकई कमाल कर दिखाया। लेकिन आज रात ईरान के परमाणु केन्द्रों पर अमेरिका ने कार्रवाई करके शानदार काम किया। उसने वह कर दिखाया है जो दुनिया का कोई भी दूसरा देश नहीं कर सकता।’’

इजराइल ने 13 जून को ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू किया था। इजराइल वर्षों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को अस्तित्व के लिए खतरा बताता रहा है वहीं ईरान ने लगातार कहा है कि उसका परमाणु शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है।

नेतन्याहू ने जोर देकर कहा, ‘‘उनके (ट्रंप) नेतृत्व ने आज इतिहास बनाया जो पश्चिम एशिया को आगे समृद्धि और शांति की ओर ले जाने में मदद कर सकता है।’’

इजराइल के प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप और मैं अक्सर कहते हैं ‘शक्ति से शांति। पहले शक्ति आती है, फिर शांति आती है।’’

वहीं इजराइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्ज़ोग ने ईरानी परमाणु केन्द्रों पर अमेरिकी हमले को एक ‘निर्णायक क्षण’ और ‘‘स्वतंत्रता, जिम्मेदारी और सुरक्षा’’ के सिद्धांतों की जीत करार दिया।

हर्ज़ोग ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मानव इतिहास के पन्नों में यह एक ऐसा क्षण है जब स्वतंत्रता, जिम्मेदारी और सुरक्षा के सिद्धांतों की जीत हुई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).