विदेश की खबरें | ट्रंप के पत्रवाहक यूएई के राजनयिक ने ईरान के विदेश मंत्री से मुलाकात की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान इस पत्र पर क्या प्रतिक्रिया देगा, जिसके बारे में ट्रंप ने पिछले हफ्ते एक साक्षात्कार के दौरान बताया था। वहीं, सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा है कि उन्हें "धौंस जमाने वाली सरकार" के साथ बातचीत में कोई दिलचस्पी नहीं है।
यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान इस पत्र पर क्या प्रतिक्रिया देगा, जिसके बारे में ट्रंप ने पिछले हफ्ते एक साक्षात्कार के दौरान बताया था। वहीं, सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा है कि उन्हें "धौंस जमाने वाली सरकार" के साथ बातचीत में कोई दिलचस्पी नहीं है।
खामेनेई ने बुधवार को कहा, “अमेरिका सैन्य कार्रवाई की धमकी देता है, लेकिन मेरी राय में, यह धमकी तर्कहीन है। ईरान जवाबी हमले में सक्षम है, और वह निश्चित रूप से ऐसा करेगा।”
ईरान के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित दृश्यों में देखा जा सकता है कि अमीराती अधिकारी अनवर गरगाश को तेहरान में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची से मुलाकात कर रहे हैं। गरगाश की यात्रा की पहले घोषणा नहीं की गई थी।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पहले कहा था कि वह ट्रंप का पत्र अपने साथ ले जाएंगे। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अमेरिका के साथ घनिष्ठ संबंध है।
ट्रंप ने पिछले सप्ताह 85 वर्षीय खामेनेई को पत्र लिखने की बात स्वीकार की थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने साक्षात्कार में कहा, "मैंने उन्हें एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा है, 'मुझे उम्मीद है कि आप बातचीत करेंगे क्योंकि अगर हमें सैन्य रूप से आगे बढ़ना पड़ा, तो यह भयावह होगा।’’
एपी
नोमान वैभव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2025 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

