एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रूस के प्रति अमेरिकी नीति में बदलाव के बीच ट्रंप के दूत कीव पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस को अलग-थलग करने की अपनी वर्षों पुरानी नीति में अमेरिका के बदलाव लाने के बीच केलॉग यूक्रेन का दौरा कर रहे हैं।

विदेश की खबरें | रूस के प्रति अमेरिकी नीति में बदलाव के बीच ट्रंप के दूत कीव पहुंचे
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूस को अलग-थलग करने की अपनी वर्षों पुरानी नीति में अमेरिका के बदलाव लाने के बीच केलॉग यूक्रेन का दौरा कर रहे हैं।

एक दिन पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि (रूस-यूक्रेन) युद्ध के लिए कीव जिम्मेदार है। यूक्रेन में युद्ध अगले सप्ताह अपने चौथे वर्ष में प्रवेश कर जाएगा।

सऊदी अरब में शीर्ष अमेरिकी और रूसी राजनयिकों के बीच वार्ता में यूक्रेन और उसके यूरोपीय समर्थकों को दरकिनार कर दिया गया।

ट्रंप की टिप्पणियों से यूक्रेनी अधिकारियों को परेशानी हो सकती है, जिन्होंने रूसी आक्रमण से लड़ने में यूरोपीय देशों से मदद करने का आग्रह किया है। रूस-यूक्रेन युद्ध 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ था।

इस बीच, रूसी सेना द्वारा यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों में लगातार किए जा रहे हमले से यूक्रेनी सेना कमजोर हो रही है, जिसे धीरे-धीरे लेकिन लगातार 1,000 किलोमीटर की अग्रिम पंक्ति में कुछ मोर्चों पर पीछे धकेला जा रहा है।

ट्रंप ने मंगलवार को फ्लोरिडा स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा कि यूक्रेन को युद्ध ‘‘शुरू नहीं करना चाहिए था’’ और इसे रोकने के लिए वह ‘‘समझौता कर सकता था।’’

केलॉग ने कहा कि उनकी यात्रा ‘‘कुछ सार्थक, ठोस बातचीत करने का मौका’’ है।

जेलेंस्की ने बुधवार को सऊदी अरब की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी, जिसे कुछ विश्लेषकों ने उनके देश (यूक्रेन) के भविष्य के बारे में अमेरिका-रूस वार्ता को वैधता नहीं देने के प्रयास के रूप में देखा।

अमेरिकी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि संभावित शांति समझौते पर पहुंचने के बाद रूसी आक्रमण को रोकने के लिए उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने की यूक्रेन की उम्मीदें पूरी नहीं होंगी।

केलॉग ने कीव रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर कहा, ‘‘हम सुरक्षा गारंटी की आवश्यकता को समझते हैं।’’ उनकी यह टिप्पणी यूक्रेन के सरकारी प्रसारणकर्ता सुस्पिलने नोविनी ने प्रसारित की है।

सेवानिवृत्त जनरल ने कहा, ‘‘हमारे लिए इस देश की संप्रभुता और स्वतंत्रता का महत्व बहुत स्पष्ट है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2025 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).