विदेश की खबरें | ट्रंप का महत्वाकांक्षी ‘कर छूट और खर्च कटौती’ विधेयक अमेरिकी सीनेट में पारित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विधेयक के पक्ष और विरोध में 50-50 मत पड़ने के बीच उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपना मत देकर इसे मंजूरी दिलाई। विधेयक का विरोध करने वाले तीन रिपब्लिकन सांसदों में थॉम थिलिस, सुजैन कॉलिन्स और केंटकी रैंड पॉल शामिल थे।
विधेयक के पक्ष और विरोध में 50-50 मत पड़ने के बीच उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपना मत देकर इसे मंजूरी दिलाई। विधेयक का विरोध करने वाले तीन रिपब्लिकन सांसदों में थॉम थिलिस, सुजैन कॉलिन्स और केंटकी रैंड पॉल शामिल थे।
ट्रंप के महत्वाकांक्षी कर छूट और खर्च कटौती विधेयक पर सीनेट में सोमवार को देर रात तक तीखी बहस चली। हंगामेदार सत्र के दौरान रिपब्लिकन सांसद जहां इस विधेयक के लिए समर्थन जुटाते नजर आए। वहीं, विपक्षी डेमोक्रेट सदस्य इसे गिराने के लिए पेश संशोधनों को पारित कराने का प्रयास करते रहे।
साउथ डकोटा से रिपब्लिकन सीनेटर जॉन थून अपनी पार्टी के उन सदस्यों के बीच समझौता कराने के लिए प्रयास करते दिखे, जो इस बात को लेकर चिंतित थे कि 'मेडिकेड' में प्रस्तावित कटौती से लाखों लोग स्वास्थ्य बीमा से वंचित हो जाएंगे। वहीं, कुछ (सदस्यों) का मानना था कि बढ़ते राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए करों में और अधिक कटौती किए जाने की जरूरत है।
अब यह विधेयक वापस प्रतिनिधि सभा (संसद का निचला सदन) की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
अमेरिकी संसद के दोनों सदनों पर नियंत्रण रखने वाले रिपब्लिकनों के लिए अब अगली चुनौती प्रतिनिधि सभा में इस विधेयक को पारित कराना है। 940 पन्नों का "वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट" ट्रंप के सबसे महत्वाकांक्षी विधेयकों में से एक है। रिपब्लिकन सांसद राष्ट्रपति ट्रंप की छुट्टियों की समय सीमा यानी शुक्रवार से पहले इसे मंजूरी दिलाना चाहते हैं।
इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति ने देर रात जारी एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीनेट से विधेयक को मंजूरी देने की अपील कहते हुए कहा था कि यह (विधेयक) “शायद अपनी तरह का सबसे महान और सबसे महत्वपूर्ण विधेयक है।”
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी सीनेट सदस्यों से इस “विधेयक को पारित करने का अनुरोध किया था।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

