एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ट्रंप 17 से 19 सितंबर तक ब्रिटेन का दौरा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 17 से 19 सितंबर तक ब्रिटेन का दौरा करेंगे और इस दौरान महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला ‘विंडसर कैसल’ में उनकी मेजबानी करेंगे। ‘बकिंघम पैलेस’ ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | ट्रंप 17 से 19 सितंबर तक ब्रिटेन का दौरा करेंगे
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 14 जुलाई अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 17 से 19 सितंबर तक ब्रिटेन का दौरा करेंगे और इस दौरान महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला ‘विंडसर कैसल’ में उनकी मेजबानी करेंगे। ‘बकिंघम पैलेस’ ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीअर स्टॉर्मर ने राजकीय यात्रा के लिए महाराजा की तरफ से निमंत्रण पत्र फरवरी में ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में हुई एक बैठक के दौरान डोनाल्ड ट्रंप को सौंपा था।

ट्रंप दूसरी बार राजकीय दौरे पर ब्रिटेन आएंगे। इससे पूर्व वह 2019 में अपने पहले कार्यकाल में ब्रिटेन आए थे, तब उनकी मेजबानी तत्कालीन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने की थी।

‘बकिंघम पैलेस’ के बयान में कहा गया है, ‘‘अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ, 17 सितंबर से 19 सितंबर तक ब्रिटेन की राजकीय यात्रा के लिए महाराजा का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।"

बयान में कहा गया, "महाराजा विंडसर कैसल में राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी की मेजबानी करेंगे।"

शाही परिवार ने पिछले हफ्ते फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की राजकीय यात्रा की ‘विंडसर कैसल’ में मेजबानी की थी। मैक्रों ने ब्रिटिश संसद को संबोधित भी किया था, लेकिन हो सकता है कि ट्रंप ऐसा न करें, क्योंकि सितंबर-अक्टूबर में पार्टी सम्मेलन के दौरान ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ की बैठक नहीं होगी।

ट्रंप ने इस वर्ष की शुरुआत में स्टॉर्मर से महाराजा का पत्र प्राप्त करने पर कहा था, "विंडसर कैसल का निमंत्रण...यह बहुत बड़ा सम्मान है, यह सचमुच कुछ खास है।"

राजकीय यात्रा के निमंत्रण को व्यापक रूप से ब्रिटिश सरकार के उस प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, जिसके तहत वह रक्षा और सुरक्षा के साथ-साथ व्यापार के क्षेत्र में ब्रिटेन-अमेरिका के ‘‘विशेष संबंधों’’ को मजबूत करना चाहती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).