विदेश की खबरें | रिपब्लिकन सम्मेलन के दौरान ट्रंप अमेरिकी लोगों पर ध्यान केंद्रित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डोनाल्ड ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद का दोबारा उम्मीवार घोषित करने के लिए होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान ट्रंप अमेरिकी लोगों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

वाशिंगटन, 23 अगस्त डोनाल्ड ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद का दोबारा उम्मीवार घोषित करने के लिए होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान ट्रंप अमेरिकी लोगों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | उत्तर कोरिया के तानाशाह Kim Jong-Un कोमा में या हुई मौत? बहन किम यो जोंग संभल सकती हैं सत्ता.

सोमवार से शुरू होने जा रहे पार्टी के इस चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान 77 वर्षीय ट्रंप को औपचारिक रूप से पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।

व्हाइट हाउस के दक्षिणी लॉन से बृहस्पतिवार को ट्रंप के स्वीकृति भाषण के साथ ही सम्मेलन का समापन होगा।

यह भी पढ़े | इज़राइल में प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू के आवास के बाहर किया विरोध प्रदर्शन.

वहीं, उप राष्ट्रपति माइक पेंस को भी औपचारिक तौर पर रिपब्लिकन की ओर से दोबारा उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।

डेमोक्रिटक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन की तरह ही यह सम्मेलन भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित होने की उम्मीद है।

व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज ने फॉक्स न्यूज के साथ साक्षात्कार में कहा कि राष्ट्रपति इस सप्ताह होने वाले सम्मेलन के दौरान अमेरिकी लोगों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\