देश की खबरें | हमें भरोसा कि ट्रंप विवादित क्षेत्र में चीन को रोकने के लिए सैन्य गश्त जारी रखेंगे : फिलीपीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रोमुअलडेज ने नए ट्रंप प्रशासन के राजनयिक, रक्षा और कांग्रेस के सदस्यों के साथ बैठकें की हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका संभवतः फिलीपीन की सेना के आधुनिकीकरण में अपना सहयोग जारी रखेगा, जो विवादित जल क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता को रोकने में अग्रणी है।

रोमुअलडेज ने नए ट्रंप प्रशासन के राजनयिक, रक्षा और कांग्रेस के सदस्यों के साथ बैठकें की हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका संभवतः फिलीपीन की सेना के आधुनिकीकरण में अपना सहयोग जारी रखेगा, जो विवादित जल क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता को रोकने में अग्रणी है।

रोमुअलडेज ने मनीला में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में विदेशी संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह सब बना रहेगा। मुझे इसका पूरा भरोसा है।’’

रोमुअलडेज ने कहा कि ट्रंप और फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के बीच वाशिंगटन में बैठक की रूपरेखा तय की जा रही है और यह बैठक जल्द हो सकती है।

रोमुअलडेज के बयान पर चीन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ट्रंप की ‘‘अमेरिका प्रथम’’विदेश नीति और दुनिया भर में वाशिंगटन द्वारा की जा रही विकास सहायता और सुरक्षा सहायता बंद करने के कदमों ने उनके नए कार्यकाल में हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अमेरिकी प्रतिबद्धता को लेकी चिंताएं पैदा हो गई हैं।

रोमुअलडेज ने कहा कि विवादित जल क्षेत्र में निर्बाध आवागमन और उड़ान के खतरों से निपटने में फिलीपीन की मदद करने से अमेरिका और अन्य सहयोगी और मित्र देशों को लाभ होगा, जो मनीला के साथ अपने रक्षा संबंधों को मजबूत कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\