विदेश की खबरें | ट्रंप अमेरिकियों के लिए ‘हमेशा विजेता’ रहेंगे : ट्रंप कार्यालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यालय का कहना है कि अमेरिकियों के लिए ट्रंप ‘‘हमेशा और सदा विजेता रहेंगे।’’

वाशिंगटन, 26 जनवर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यालय का कहना है कि अमेरिकियों के लिए ट्रंप ‘‘हमेशा और सदा विजेता रहेंगे।’’

जो बाइडन द्वारा राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण से महज कुछ घंटे पहले ट्रंप अपनी पत्नी के साथ व्हाइट हाउस को छोड़ कर अपनी जिंदगी पाम बीच स्थित आपने मार-ओ- लागो गोल्फ क्लब में बिताने चले गए हैं।

मीडिया के लिए सोमवार रात को उनके कार्यालय से जारी बयान में कहा गया, ‘‘अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप ने आज औपचारिक रूप से पूर्व राष्ट्रपति के कार्यालय का उद्घाटन किया।’’

ट्रंप के व्हाइट हाउस से रवाना होने के बाद पहले आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप हमेशा और सदा अमेरिकियों के लिए विजेता रहेंगे।’’

बयान के मुताबिक यह कार्यालय अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाने करने उद्देश्य से पूर्व राष्ट्रपति के संवाद, सार्वजनिक बयान, उपस्थिति एवं आधिकारिक गतिविधियों के लिए जिम्मेदार होगा और सार्वजनिक कार्यक्रम आदि आयोजित कर ट्रंप प्रशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाएगा।

उल्लेखनीय है कि छह जनवरी को समर्थकों को कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद) पर हमले के लिए भड़काने की वजह से ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया मंचों पर ट्रंप को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू