विदेश की खबरें | ट्रंप चाहते हैं और अधिक फलस्तीनी शरणार्थियों को लें जॉर्डन, मिस्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रंप ने शनिवार को एयरफोर्स वन में पत्रकारों के साथ 20 मिनट के सवाल-जवाब सत्र के दौरान यह भी कहा कि उन्होंने अपने पूर्ववर्ती की इजराइल को 2,000 पाउंड के बम भेजने पर लगी रोक को खत्म कर दिया है। ट्रंप ने बमों को लेकर कहा, ‘‘हमने उन्हें आज जारी कर दिया। वे लंबे समय से उनका इंतजार कर रहे थे।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ट्रंप ने शनिवार को एयरफोर्स वन में पत्रकारों के साथ 20 मिनट के सवाल-जवाब सत्र के दौरान यह भी कहा कि उन्होंने अपने पूर्ववर्ती की इजराइल को 2,000 पाउंड के बम भेजने पर लगी रोक को खत्म कर दिया है। ट्रंप ने बमों को लेकर कहा, ‘‘हमने उन्हें आज जारी कर दिया। वे लंबे समय से उनका इंतजार कर रहे थे।’’

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने उन बमों पर से प्रतिबंध क्यों हटाया, तो ट्रंप ने जवाब दिया, ‘‘क्योंकि उन्होंने (इजराइल ने) उन्हें खरीदा था।’’

ट्रंप ने अपना राजनीतिक करियर बिना किसी लाग लपेट के इजराइल के पक्ष में रहने के इर्द-गिर्द बनाया है।

गाजा के लिए अपने व्यापक दृष्टिकोण के बारे में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दिन में पहले जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से बात की थी और रविवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से बात करेंगे।

ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि मिस्र लोगों को अपने यहां ले। आप 15 लाख लोगों की बात कर रहे हैं।’’

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने जॉर्डन को फलस्तीनी शरणार्थियों को सफलतापूर्वक स्वीकार करने के लिए बधाई दी। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने शाह से कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि आप और अधिक काम करें, क्योंकि मैं अभी पूरे गाजा पट्टी को देख रहा हूं और वह अस्तव्यस्त स्थिति में है।’’

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को एक बयान में ट्रंप को ‘‘इजराइल को अपनी रक्षा के लिए आवश्यक उपकरण देने के अपने वादे को निभाने’’ के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने फलस्तीनी शरणार्थियों पर ट्रंप के सुझाव का उल्लेख नहीं किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें