विदेश की खबरें | ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को शीघ्र खत्म करने का आग्रह किया: व्हाइट हाउस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष जल्द से जल्द खत्म हो। ‘व्हाइट हाउस’ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, नौ मई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष जल्द से जल्द खत्म हो। ‘व्हाइट हाउस’ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के सशस्त्र बलों ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर हमला किया।

पहलगाम में हुए आतंकी हमलें में 26 लोग मारे गए थे और मरने वालों में ज्यादातर पर्यटक थे।

लेविट ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने कहा है कि वह चाहते हैं कि यह संघर्ष जल्द से जल्द कम हो। वह इस बात को समझते हैं कि ये दो ऐसे देश हैं जिनका दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद है।’’

लेविट ने कहा, ‘‘यह ऐसा मामला है जिसमें विदेश मंत्री और निश्चित रूप से अब हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्को रुबियो भी सक्रियता से काम कर रहे हैं।’’

प्रेस सचिव भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष में मध्यस्थता की संभावना को लेकर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रही थीं।

उन्होंने कहा कि ट्रंप के दोनों देशों के नेताओं के साथ ‘अच्छे संबंध हैं’ और इस संघर्ष को समाप्त कने के प्रयास करते हुए रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\