विदेश की खबरें | ट्रंप चुनाव की वैधता को लेकर संदेह का बीजारोपण कर रहे हैं : बाइडेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने चुनावी बहस के एक दिन बाद कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पता है कि वह तीन नवंबर को होने जा रहे चुनाव में हारने वाले हैं, इसलिए उन्होंने चुनाव की वैधता में संदेह का बीज डालना शुरू कर दिया है।

वाशिंगटन, एक अक्टूबर डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने चुनावी बहस के एक दिन बाद कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पता है कि वह तीन नवंबर को होने जा रहे चुनाव में हारने वाले हैं, इसलिए उन्होंने चुनाव की वैधता में संदेह का बीज डालना शुरू कर दिया है।

बाइडेन ने ओहायो में संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव की वैधता के संदर्भ में उन्होंने (ट्रंप ने) यह स्पष्ट कर दिया है कि वह नहीं सोचते हैं कि ऐसा होने जा रहा है--यदि वह हार गये तो, यह वैध चुनाव नहीं होगा। इस चुनाव की वैधता को लेकर संदेह का बीजारोपण शुरू कर दिया गया है। मैं नहीं जानता कि किसी भी राष्ट्रपति ने आज से पहले ऐसा किया था। ’’

यह भी पढ़े | इस्लामाबाद: पाकिस्तान के PM इमरान खान ने राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित करने का दिया आदेश.

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच होने वाली तीन चुनावी बहस में प्रथम के तहत ओहायो के क्लीवलैंड में मंगलवार रात 74 वर्षीय ट्रंप और 77 वर्षीय बाइडेन ने एक दूसरे के परिवारों पर निशाना साधा।

बाइडेन ने गोरे लोगों की श्रेष्ठता और वर्चस्व का झंडा बुलंद करने वालों की निंदा नहीं करने पर ट्रंप की आलोचना की।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़े 3.38 करोड़ के पार, मृतकों की संख्या हुई 1,012,894.

बाइडेन ने कहा कि ट्रंप के खास राजनीतिक संदेश एक खास लक्षित वर्ग ही समझते हैं। दरअसल, ट्रंप से यह पूछा गया था कि क्या वह गोरे लोगों की श्रेष्ठता और वर्चस्व की विचारधारा की निंदा करते हैं?

उन्होंने कहा कि मंगलवार रात की बहस अमेरिकी लोगों के लिये आगाह करने वाला एक आह्वान है।

बाइडेन ने आरोप लगाया, ‘‘ट्रंप की कोई योजना नहीं है, उनके पास कोई विचार नहीं हैं और उन्होंने एक भी योजना नहीं बताई है, जिसके जरिये वह आगे बढ़ने वाले हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि 90 मिनट तक उन्होंने सिर्फ ध्यान भटकाने की कोशिश की। ’’

दूसरी चुनावी बहस फ्लोरिडा के मियामी में 15 अक्टूबर को होने वाली है।

सभी प्रमुख जनमत सर्वेक्षणों पर नजर रखने वाले ‘रियल क्लियर पॉलिटिक्स’ के मुताबिक बाइडेन राष्ट्रीय सर्वेक्षण में 6.6 अंकों के औसत से आगे चल रहे हैं और चुनावी नतीजों में अहम भूमिका निभाने वाले राज्यों में वह 3.5 अंकों से आगे हैं।

बाइडेन ने कहा, ‘‘उन्होंने (ट्रंप ने) अकेले मुझ पर और मेरे परिवार पर ही निरंतर हमला नहीं किया, बल्कि मॉडरेटर (कार्यक्रम संचालक) पर भी किया। और आज सुबह या बीती रात अपने ट्वीट से एक बार फिर ऐसा किया।’’

मंगलवार रात चुनावी बहस का संचालन फॉक्स न्यूज के समाचार प्रस्तोता क्रिस वालास ने किया था।

बाइडेन ने देशवासियों से मतदान करने की अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\